घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने जनजातीय समाज के बीच ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्थानीय मुद्दों का त्वरित निवारण किया
मंगलवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेहरा में घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने जनता चौपाल के माध्यम से स्थानीय जनजातीय भाई-बहनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही परेशानियों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों के त्वरित निराकरण के लिए