"आपदा रक्षक"
जमीनी स्तर पर एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें "आपदा रक्षक" नाम दिया गया है।
आने वाले तीन वर्षों में 15,000 महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षित कर आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में सक्षम बनाया जाएगा। यह पहल समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Shimla Urban, Shimla | Jun 24, 2026