कहरा: सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर कोरेक्स के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया, DSP साइबर ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Dec 31, 2024 मामला सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी का है । जहां गुप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने शिवपुरी में छापेमारी कर बाउंड्री किये खेत मे रखे भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ आशीष कुमार एवं श्रवण कुमार नामक दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। सदर थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।