कहरा: विश्वकर्मा ढाला के पास रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया एक बुजुर्ग, इलाज के दौरान हुई मौत
Kahara, Saharsa | Dec 31, 2024 सदर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा ढाला समीप रेलवे पटरी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग ट्रेन के चपेट मे आ गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग का नाम योगेंद्र झा जो की सदर थाना क्षेत्र के गंगजला इनकमटैक्स ऑफिस के बगल का रहने वाला बताया जा रहा है।