कहरा: सदर थाना क्षेत्र में हकपड़ा हाई स्कूल के पास से पुलिस ने हथियार के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया
Kahara, Saharsa | Dec 31, 2024 सदर थाना क्षेत्र के हकपड़ा हाई स्कूल समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल,1 देसी कट्टा,6 जिंदा कारतूस और 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है। सदर थाना परिसर मे साइबर DSP अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी अपराधी का नाम कुंदन कुमार उर्फ बाबा जी यादव शिवकुमार और राजा कुमार बताया जा रहा है