कहरा: बैजनाथपुर पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार, सदर थाना में DSP साइबर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Dec 31, 2024 मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का है । जहां गुप्त सूचना पर बैजनाथपुर की पुलिस ने छापेमारी कर अभिषेक कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया। बैजनाथपुर थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।