दुधि: कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा है पानी
सोनभद्र के दुद्धी में स्थित कनहर बांध में पानी की तेज़ आवक बढ़ने पर बांध का जलस्तर बढ़कर 263.100 मीटर तक पहुंच गया। बांध के कुल 14 फाटक से पानी निकाली जा रही है। परियोजना के अवर अभियंता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तक 9 गेट खोले गए थे, लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ते हुए देखकर कुल 14 फाटक खोले गए।