नीम का थाना: नीमकाथाना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहनों को किया जब्त व 73 वाहनों के काटे चालान
नीमकाथाना पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई। एक दिन में किए आठ वाहनों को जप्त कर 73 वाहनो के चालान काटे है। नीमकाथाना क्षेत्र में पुलिस के तीन जवानों की दुखान्तिक घटना घटने के बाद जिला प्रशासन के निर्देशों में जिले की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहन, शराब के नशे में चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर जप्ती व चालान काटे।