नीम का थाना: स्यालोदडा निवासी मासूम अर्जुन की जिंदगी बचाने के लिए अब है 10 दिन 1 करोड़ 80 लाख रुपए का क्राउड फंडिंग से करना है इंतजाम
नीमकाथाना इलाके के स्यालोदडा के रहने मासूम अर्जुन स्पाइनल मस्क्यूलर एस्ट्रोफी (SMA TYPE-1) जैसी अतिदुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। मासूम अर्जुन की जिंदगी बचाने के लिए अब 10 दिन दिन के अंदर 1करोड़ 80 लाख रुपए का और इंतजाम हो जाए तो मासूम को Zolgensma Injection लगा कर मासूम की जान बचाई जा सकती है।अब तक क्राउड फंडिंग से 6करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक जुटाए जा चुके हैं