नीम का थाना: नीमकाथाना सुभाष मंडी स्थित दुकान का शटर तोड़ चोरों ने 6 क्विंटल कोपर वायर एवं ₹20000 नगदी पर किया हाथ साफ
नीमकाथाना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चोरों ने देर रात धावा बोल दिया । चोरों ने दुकान में रखा 6 क्विंटल कॉपर वायर व ₹20000 की नगदी पर अपना हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार सुभाष मंडी स्थित विष्णु इलेक्ट्रिक की दुकान पर देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे 6 क्विंटल के करीब कॉपर वायर एवं गल्ले में रखेंगे ₹20000 पार कर लिए।