चौमूं: चौमूं उपखंड क्षेत्र के राजावास में दर्दनाक सड़क हादसा, गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Chomu, Jaipur | Apr 14, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के राजावास इलाके में नेशनल हाईवे-52 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक के पीछे बैठे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई सामोद स्थित वीर हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए बाइक से जा रहे थे।