पलिया: गौरीफंटा बॉर्डर पर आधार कार्ड से प्रवेश पर लगी रोक
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र में स्थित गौरीफंटा भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक कड़ा कर दिया गया है। अब सीमा पार करने के लिए यात्रियों के पास केवल आधार कार्ड होना पर्याप्त नहीं होगा। गौरीफंटा बॉर्डर पर भारत और नेपाल दोनों ओर से आने-जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की गहन चेकिंग की जा रही है।