मोहनपुर: झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के कार्यालय में मेयर सम्मानित
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा के कुछ आश्रम रोड स्थित कार्यालय में रविवार दोपहर 2:00 बजे जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में देवघर के नवनिर्वाचित महापौर रवि रावत का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारी ने पगड़ी पहनाकर अंगवस्त्र सोंल ओढ़ाकर बुके देकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।