बदायूं: उझानी के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 11, 2024 गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब थाना सहसवान क्षेत्र के गांव धोवई के रहने वाले 18 वर्षीय डब्लू पुत्र मीहलाल व 18 वर्षीय ब्रजेश पुत्र दानवीर बाइक द्वारा बदायूं किसी काम से जा रहे थे। वह जैसे ही उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। बोलेरो कार की टक्कर से बाइक पर सवार डब्लू व ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गये।