बदायूं: मंडी समिति के निकट गौरीशंकर मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार होमगार्ड हुआ गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Jan 10, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंडी समिति के निकट गौरी शंकर मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार होमगार्ड हुआ गंभीर घायल। घायल होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती। घायल बाइक सवार होमगार्ड बृजेश पुत्र श्यामलाल निवासी दहेमी का रहने वाला है। ड्यूटी करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। फिलहाल घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।