बदायूं: मालवीय आवास गृह पर मानदेय न मिलने और मानदेय बढ़ाने को लेकर रसोइया महासंघ द्वारा आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
Budaun, Budaun | Jan 11, 2024 बदायूं के मालवीय आवास गृह पर रसोइया महासंघ की जिला अध्यक्ष तुलसी मौर्य ने जिले भर की रसोइया के साथ आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। रसोइया महासंघ के धरना प्रदर्शन पर कोई भी अधिकारी आज तक सुध लेने नहीं पहुंचा। रसोइया महासंघ का आठ-आठ महीने का वेतन न मिलने पर और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रसोइया महासंघ ने धरना प्रदर्शन किया है।