जमुई: जमुई में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ जमुई में गुरुवार 5 बजे थाना परिसर से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व साइबर डीएसपी राजन कुमार ने किया, जिसमें साइबर थाना की पुलिस टीम ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।