खरीक: नारायणपुर में कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों की भीड़ जुटी। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों के लगाव को दर्शाया।