मुज़फ्फरनगर: बंजारन मोहल्ले में दबंगों का आतंक, रेलिंग तोड़ी, घर में घुसे और गर्भवती महिला से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मुज़फ़्फ़रनगर के बंजारन मोहल्ले में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर के सामने लगी रेलिंग तोड़ दी और विरोध करने पर जबरन घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट की। मकान मालिक के साथ भी हाथापाई का आरोप है। घटना के दौरान CCTV कैमरे तोड़े गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।