बक्सर: वामन द्वादशी पर बक्सर में वामन चेतना मंच द्वारा वामन आश्रम के उत्थान हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन
Buxar, Buxar | Sep 4, 2025 भगवान वामन जन्मोत्सव के अवसर पर बक्सर में वामन आश्रम के उत्थान एवं विकास को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वामन चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान वामन को स्मरण करते हुए आश्रम के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर बल दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वामन भगवान के मंदिर को सेंट्रल जेल परिसर से अलग करने की मांग की गई।