प्रतापगढ़: बोरी पी गांव में शादी में आए डॉक्टर लापता, मिला शव; पानी खाली करवाने पर मिले सामान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बोरी पी क्षेत्र में कुएं से मिले युवा डॉक्टर मोहित मछार के शव मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं, वहीं परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ निवासी डॉक्टर मोहित मछार 14 अप्रैल की शाम अपनी बड़ी बहन के यहां बड़ोदिया आया था। मृतक के अंकल कलसिंह म