हज़ारीबाग: 20 जनवरी को लोक सुनवाई में हुई घटना की जांच के लिए पहुंची भाजपा की 9 सदस्यीय टीम
बड़कागांव। गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना की 20 जनवरी को हुई लोक सुनवाई के दौरान घटित घटना की जांच के लिए भाजपा की 9 सदस्यीय टीम रविवार को गोंदलपुरा गांव पहुंची। टीम ने भू-रैयतों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और न्याय का भरोसा दिया।ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के विरोध में वर्षों से आंदोलन, झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने और लोक सुनवाई में बाहरी लोग थे