हज़ारीबाग: संभावित नगरनिगम चुनाव को लेकर झामुमो नगर समिति की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन की एकजुटता का दिखा मजबूत संदेश
संभावित नगरनिगम चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में हजारीबाग नगरनिगम के सभी 36 वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और उत्साह स्पष्ट झलका।