हज़ारीबाग: हजारीबाग प्रेस क्लब में माँ सरस्वती पूजन व विसर्जन धूमधाम से संपन्न
हजारीबाग:हजारीबाग प्रेस क्लब में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के बाद अबीर-गुलाल और जयकारों के बीच प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा झील घाट तक निकाली गई, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आयोजन की सराहना की। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया