हज़ारीबाग: केरेडारी के बेलतू गांव में सरस्वती विसर्जन के दौरान हिंसा, पुलिस पर पथराव
केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतू गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते पथराव और हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में कई ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।