दिल्ली में DCP के घर में चोरी, CCTV फुटेज से खुला राज
#DelhiNews #DelhiPolice #DCP #DCPHouseTheft #TheftCase CrimeNews CCTVFootage channel4newsdelhincr
दिल्ली के काका नगर स्थित सरकारी आवास में तैनात एक DCP के घर चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। DCP सुबह करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे जब वो वापस लौटे, तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर iPhone 15 Pro, OnePlus मोबाइल, एक पर्स और अन्य सामान लेकर फरार हो चुका था। पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद, हीरे की अंगूठी, जरूरी दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और CGHS कार्ड भी मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं। CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी की पहचान कर ली। 12 अगस्त को पुलिस ने इमरान उर्फ सावन को तैमूर नगर की झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प
Delhi, India | Aug 18, 2026