लोहंडीगुडा: लोहण्डीगुड़ा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल ने बच्चों का किया तिलक
लोहण्डीगुड़ा, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करने के उद्देश्य से लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के माध्यमिक शाला उसरी बेड़ा में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे।