मलिहाबाद: रहिमाबाद: किशोरी को रोककर उसके साथ अश्लील हरकत मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया
रहिमाबाद पुलिस ने किशोरी को रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत करने के मामले में ठोस एक्शन लिया है। पुलिस के द्वारा मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद दबिश देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।