मलिहाबाद: बाराही देवी मंदिर से घटघटा बाबा मंदिर तक आई कलश यात्रा में शामिल हुई विधायक जय देवी कौशल, अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बाराही देवी मंदिर से लेकर घटघटा बाबा मंदिर तक कलश यात्रा का आयोजन नवरात्रि के पहले दिन किया गया। इस दौरान वहां पर मलिहाबाद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान वाहन शामिल भक्त जनों में काफी उत्साह देखने को मिला और धूमधाम से यह आयोजन संपन्न हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ यह कलश यात्रा वहां पर निकाली गई।