ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, मंदिर परिसर के आसपास चला बुलडोजर, अस्थायी ढांचों पर हुई कारवाई
ब्रह्मपुर में पिछले चार दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार सुबह भी प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रही। सुबह करीब 10 बजे से टीम ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।