ताखा: ऊसराहार के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टेलर ने मारी टक्कर, दो मजदूर हुए घायल
Takha, Etawah | Sep 12, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 131 पर घास काटने के काम में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से पत्थर लदे टेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर राजू और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्थान से पत्थर लेकर लखनऊ जा रहे टेलर की टक्कर के बाद ऊसराहार थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा।