मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के सरदार पटेल हॉस्पिटल में गरीब मरीजों के लिए आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैम्प
बताती चले की शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आए मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चेकअप करते हुए इलाज किया गया। कैंप में डॉक्टर डीके पांडे ने बताया कि यहां पर हर महीने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाता है। इस बार स्वास्थ्य मेगा कैंप में लीवर वोन और नसों से संबंधित आए हुए मरीजों का चेकअप किया गया।