मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा के पास सामने से आ रही वाहन की लाइट से चकाचौंध होकर बाइक सवार गिरा, इलाज जारी
बताते चले कि गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे सिरविट गांव निवासी पंकज पुत्र स्वर्गीय हीरालाल। बाइक से किसी काम से सोनबरसा गए थे घर वापस लौटते समय सोनबरसा गांव के पास सामने से आ रहा वाहन के लाइट की चका चौध रोशनी आंखों पर पड़ने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजगढ़ अस्पताल लाने पर घायल का इलाज जारी है।