खलीलाबाद रोडवेज प्रभारी टी.एन. दूबे ने नगर पालिका के ठेकेदार हेमंत तिवारी व सहयोगियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बस संचालन को लेकर बाईपास ओवरब्रिज के नीचे विवाद हुआ। पीड़ित ने मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।