मथुरा: तेहरा में ससुराल आए युवक की सड़क हादसे मे हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस
जैत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेहरा में मंगलवार रात अपनी ससुराल आए धौलपुर निवासी 33 वर्षीय पप्पू की सड़क हादसे में मौत हो गयी। बुधवार को मृतक के पिता लाखन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मजदूरी का काम करता था। अगनपुरा में शादी समारोह में शामिल होकर अपनी ससुराल गया था।दुर्घटना में मौत होने की बात बताई जा रही है। जैत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।