पटना ग्रामीण: सीएम आवास से नीतीश कुमार बस से हुए रवाना, गया में सीएम करेंगे रोड शो व नवादा में सभा को करेंगे संबोधित
1 अणे मार्ग स्थित आवास से सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बस पर सवार होकर चुनावी यात्रा के लिए निकल गए हैं। नवादा में आज सीएम नीतीश सभा को संबोधित करेंगे। पहले सीएम नीतीश गया में रोड शो करेंगे जिसके बाद वहां से सीएम नीतीश नवादा पहुंचेंगे।