पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रामनवमी के पहले मछली खाया था
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जब से मछली का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तब से लगातार इस पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रामनवमी के पहले ही मछली खाया था और इस पर जवाब देने के लिए खुद तेजस्वी यादव सक्षम है।