पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा- डेढ़ साल के बाद भी नहीं हुई चपरासी और क्लर्क की परीक्षा
सरकार को घेरते हुए छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार सिविल कोर्ट की वैकेंसी 2022 में आई थी और जब आंदोलन करने की बात कही गई तब दिसंबर 2023 में कोर्ट रीडर, स्टेनोग्राफर के पद पर परीक्षा हुई। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक चपरासी और क्लर्क की परीक्षा आयोजित नहीं की गई है।