पटना ग्रामीण: अशोकपुर में पुलिस द्वारा 65 लीटर अवैध देशी शराब की गई जब्त, 1400 लीटर अर्ध निर्मित शराब की नष्ट
बिहार में शराबबंदी है बावजूद तस्कर आए दिन शराब बना रहे हैं और बेच भी रहे हैं। वहीं पुलिस भी ऐसे शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। गुरुवार को अशोकपुर में एलटीएफ पटना एवं दानापुर थाने की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी अवैध शराब के विरुद्ध की गई। छापेमारी में कुल 65 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया।