जलालाबाद: गांव हरेवा में हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिरने गोवंश की मौत,गांव की बिजली सप्लाई ठप्प
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हरेवा में आज सवेरे तड़के 11000 वोल्टेज की बिजली का तार टूट कर गौ वंश के ऊपर गिर गया , बिजली का करंट होने से गौ वंश की मौके पर ही मौत हो गई। यह गोवंश गांव के मुख्य गली के महेश पाल के घर के सामने बैठे हुए थे ।वहीं तार टूट जाने गांव की बिजली की सप्लाई ठप हो गई है।