जलालाबाद: एसबीआई शाखा अल्लाहगंज की एटीएम के पास से लोगों के एटीएम बदलकर रुपए उड़ाने वाले दो ठग गिरफ्तार भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के नगर अल्लाहगंज में एसबीआई शाखा में लगे एटीएम में अंदर घुसे दो व्यक्तियों द्वारा एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपए उड़ाने वाले दो ठगों को एक जागरूक नागरिक मोहल्ला दाखिनाउआ निवासी मनोज द्विवेदी ने समय रहते शोर मचा कर गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार किए गए ठग संदीप निवासी हाँसी थाना हाँसी व .सोनू हरियाणा प्रांत के रहने वाले हैं.