कानपुर: रावतपुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रावतपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6 बजे बताया अभियुक्त आदित्य शर्मा और भूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है,जिनके पास से एक कुल्हाड़ी और एक हथौड़ी बरामद हुई है।उपनिरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है