कानपुर: सचेंडी में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, 30 मीटर तक घसीटा, मौत
सचेंडी थानाक्षेत्र में कटरा मायके आई हमीरपुर के ग्राम एत्योरा डांडा निवासी मोनी को हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।पति फूलसिंह ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि हादसे में उनकी पत्नी की साड़ी फंसने से वाहन करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। इस कारण शरीर क्षत विक्षत हो गया।थाना प्रभारी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।