कानपुर: कैलाश मंदिर फूल मंडी में फूलों ने लोगों की जेब ढीली की, दोगुनी से अधिक दाम में बिके
कैलाश मंदिर फूल मंडी में फूल आदि पूजन सामग्री खरीदारी को भीड़ उमड़ी। आम दिनों में 50-60 रुपए किलो बिकने वाला गेंदा आज 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं कमल का पुष्प 80 रुपए जोड़े तक बिक रहा है। फूल व्यापारी पिंकू सिंह ने सोमवार दोपहर 3 :30 बजे बताया फूल महंगे होने के बावजूद भी बिक्री कम नहीं हुई। मंडी में आए लोगों ने फूलों से ज्यादा लड़ी खरीदी हैं।