कानपुर: रेव थ्री चौराहे पर बाइक बिजली के खंभे से टकराई, बाइक चालक की हुई मौत
कोहना थानाक्षेत्र में वीआईपी रोड रेवथ्री चौराहे पर विजय नगर डबलपुलिया निवासी रामखिलावन वर्मा की बिजली के खंभे में टकराने से जान चली गई।हादसे के समय स्ट्रिप खुलने से हेलमेट दूर जा गिरा।बेटे विकास वर्मा ने बताया कि पिता बीते दो वर्षों से वीआईपी रोड स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड थे।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 11बजे बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।