कानपुर: काकादेव पुलिस ने नाराज होकर घर से निकले युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
काकादेव पुलिस ने घर से नाराज होकर निकले 19 वर्षीय युवक अंश को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे बताया शास्त्री नगर पुलिस चौकी में सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद फजलगंज से एमपी जाने वाली बस से अंश को सकुशल बरामद किया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अंश की काउंसलिंग भी की गई।