थल: पिथौरागढ़ में 93 वर्षीय बुजुर्ग की गुमशुदगी, रामगंगा नदी के पास मिले कपड़े व लाठी
थाना थल क्षेत्र के तड़ीगांव निवासी 93 वर्षीय शेर राम 1 सितंबर से लापता हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रामगंगा नदी के पास गहरी खाई में उनके सामान बरामद किए हैं। खोजबीन जारी है।