लखीमपुर: मथना गांव में किसान की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा
सदर कोतवाली क्षेत्र के मथना गांव में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। चारा लेकर घर लौट रहे किसान शिवसागर वर्मा की गांव के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिला।