कोल: सहजपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवविवाहिता का शव, 10 लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 सहजपुर में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 22 वर्षीय कृष्णा की शादी 9 माह पूर्व सहजपुरा निवासी राहुल चौहान के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपए की मांग किया करते थे। मंगलवार को 10 लाख रुपए को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी को लेकर कृष्णा की हत्या की गई है।