दूनी: उनियारा में पुलिस ने कस्बे के सरदार सर्किल पर दुकानदारों के साथ हुई हिंसक मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Duni, Tonk | Apr 17, 2026 एंकर-टोंक जिले के उनियारा में पुलिस ने कस्बे के सरदार सर्किल पर दुकानदारों के साथ हुई हिंसक मारपीट के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी रामसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बामनियां गांव से दबोचा, जिसे आज न्यायालय में पेश किया।